जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए ? Jaaj Court Funny Hindi Jokes Collection 06

1.






जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए ?
पति: जज साहब, मेरी wife मुझ से
लहसन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है,
बर्तन मँजवाती है।
.
जज: इसमें दिक्कत क्या है ?लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छीले
जायेगें ! प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आँखें नहीं जलेगी !
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ़ हो जायेगें !

पति – समझ गया हजूर ! अर्जी वापिस ही दे दो मेरी
जज: क्या समझे ? ..
पति- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है !!



2.






एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।



3.




पप्पू ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
पप्पू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था।
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना, नहीं तो खैर नहीं।
पप्पू- ठीक है तो फिर अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना!



4.




अदालत में मुक़दमा चल रहा था कि शराबी
पति ने अपनी पत्नी का हाथ तोड़ दिया।
जज के सामने जब पति को पेश किया गया
तो उसने सुबकते-सुबकते सारी घटना सुना दी।
जज ने पति से भविष्य से अच्छा व्यवहार
करने के वायदे पर उसे छोड़ दिया।
लेकिन दूसरे दिन ही उसे पत्नी का दूसरा
हाथ तोड़ने पर जज के सामने लाया गया।
इस बार उसने सफाई देते हुए बताया, "हजूर छूटने पर
अपने को सम्भालने के लिए मैंने थोड़ी सी शराब पी पर
जब इससे भी कोई फर्क नहीं आया
तो थोड़ी-थोड़ी करके मैं दो बोतलें पी गया।
दो बोतल शराब पीने के बाद जब मैं घर पहुंचा
तो मेरी पत्नी मुझ पर चिल्लाने लगी कि शराबी ,
आ गया नाली में लेटकर।
हजूर मैंने अपनी हालत पर गौर किया और सोचा शायद यह ठीक कहती है।
इसलिए मैं खामोश रहा। इसके बाद वह बोली, "हरामखोर, कुछ काम धन्धा भी करा कर।"
हजूर मैं इस पर भी मैं कुछ नहीं बोला पर फिर तो इसने हद ही कर दी और बोली,
"अगर जज में थोड़ी सी भी अकल होती तो तू अब तक जेल में होता।"
बस हजूर, अदालत की तौहीन मुझसे बर्दाश्त ना हुई



5.




अगर फिल्मों को पीने के नाम से बनाया जाए तो उनके नाम निम्नलिखित होंगे:
1. सोडा अकबर
2. सब ने पिला दी थोड़ी
3. रम दे बसंती
4. हम टाइट हो चुके सनम
5. बियर ज़ारा
6. बेवड़े ज़मीन पर
7. एक था बैगपाइपर
8. रम मारो रम
9. मैंने ड्रिंक तुझको दिया
10. दारु दास
12. पैग लिया तो चकना क्या
13. उलटी कर दी आपने



6.




पत्नी: उठो सुबह हो गई,
पति: आंख नही खुल रही है, ऐसा
कुछ बोलो कि नीद गायब हो जाए।
पत्नी: रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है।
अब बेचारे पति को 3 दिन से नीद नही आ रही है।
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣



7.




ट्रेफिक पुलिस -इस पीली रेखा का मतलब है कि यहां पर कार खडी करना सख्त मना है |
महिला -मगर पिछले चौराहे पर तो दो पीली रेखा है |
पुलिस -उसका मतलब है कि वहां कार खडी करना सख्त से सख्त मना है |



8.




लड़की: जान छोटे सुराख में नहीं, बड़े सुराख में डालो!
लड़का: अँधेरा इतना है सुराख नज़र नहीं आ रहा!
लड़की: सुराख पर ऊँगली फेरो महसूस हो जाएगा?
लड़का: वाह! ऊँगली से तो अँधेरे में भी सुराख मिल गया!
लड़की: जान अब आहिस्ता से अन्दर डाल दो!
लड़का: पूरा अन्दर चला गया!
ऊफ! कितना मुश्किल है अंधेरे में…
हेडफ़ोन की पिन मोबाइल में लगाना!



9.




प्रिंसिपल टीचर से कल बच्चो से 100 रुपए मंगवाना।
टीचर— बच्चो कल 200 रुपए लेकर आना।
बच्चे मम्मी, टीचर ने 500 रुपए मंगवाए है।
स्कूल फंक्शन है।
मम्मी कल मुन्ना का स्कूल फंक्शन है।
1000 रूपए मंगवाए है।
पापा कल स्कूल जाने की कोई जरूरत नहीं है।
😂😂😂😂😂




10.




छोटा बच्चा ( पिता से ) - अब आपको गाय के लिए
भूसा लाने की जरुरत नहीं |
पिता ( बच्चे से ) - क्यों ?
बच्चा - आज मास्टर साहब ने कहा
कि मेरे सर में भूसा भरा हुआ है |



11.




वर्मा जी एक कड़क ऑफिसर हैं!
स्टाफ अगर लेट आए तो उनको बिलकुल बर्दाश्त नहीं होता !
नियम यह था कि जो भी लेट आएगा वह रजिस्टर पर लेट आने का कारण भी लिखेगा!
उस दिन ऑफिस आने पर जब वर्मा जी ने रजिस्टर देखा तो उनका दिमाग ही ख़राब हो गया!
तुरंत दस स्टाफ मेंबर्स को केबिन में बुलाया गया!
दस स्टाफ मेंबर्स केबिन में लाइन से गर्दन झुका कर खड़े थे…!
वर्मा जी की आंखों से अंगारे बरस रहे थे और गुस्से से लाल पीले हो रहे थे!
इतने में चपरासी मिठाई का डब्बा लेकर आया…
और वर्मा जी को दिया !
वर्मा जी उठे……
आंखें तरेरते हुए सारे स्टाफ को मिठाई हाथ में दी और कहा:- खाओ!
किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, पर डर के मारे सभी ने मिठाई खा ली…!
“बधाई हो……वर्मा जी चिल्लाए…और कहा:-
मुझे बहुत ख़ुशी है कि आज ऑफिस में एक साथ दस स्टाफ मेंबर्स की बीबियां प्रेग्नेंट हैं!
और इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह है कि सबकी सोनोग्राफी भी आज ही हुई है!
बेवकूफो , रजिस्टर पे लिखते समय यह तो देखो कि ऊपर वाले ने क्या लिखा है?
बिना देखे ‘Same As Above’ लिख देते हो!
और तो और….
इससे भी बड़ा आश्चर्य यह है कि इन दस जनों में…
दो लेडीज भी हैं, जिनकी वाइफ प्रेग्नेंट है !



12.




छोटा बच्चा ( पिता से ) - अब आपको गाय के
लिए भूसा लाने की जरुरत नहीं |
पिता ( बच्चे से ) - क्यों ?
बच्चा - आज मास्टर साहब ने कहा
कि मेरे सर में भूसा भरा हुआ है |



13.




पत्नी – खिड़की पर परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…!
पति – एक बार उसे ठीक से देख लेने दो,
वो खुद ही परदे लगवा लेगा…!
फिर हुई पतिदेव की धुनाई…



14.




एक बार एक शिक्षक महोदय महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में बता रहे थे।
शिक्षक: बच्चों क्या आप जानते हो एक बार न्यूटन बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा। और तब उसने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की। तो अब आप बताओ की इस घटना से आपको क्या सिख मिलती है?
शिक्षक की बात सुन कर किसी बच्चे ने हाथ नहीं उठाया बस हमेशा की तरह पप्पू ने हाथ उठा दिया।
शिक्षक: हाँ बेटा पप्पू बताओ।
पप्पू: बात बिलकुल साफ है मास्टर जी कि अगर न्यूटन बगीचे न बैठकर कक्षा में बैठा होता, जैसे कि हम लोग बैठे हुए हैं, तो किसी चीज की भी खोज न कर पाता।



15.




एक लड़का गली में भागता हुआ आया और इधर उधर पुलिस को ढूंढने लगा!
उसे एक पुलिस वाला नजर आया उसने कहा सर प्लीज जल्दी मेरे साथ बार में चलिए वहां मेरे पापा का झगड़ा हो रहा है!
ठीक है! वे जल्दी से बार में पहुँच गए और वहां देखा तो तीन आदमी बुरी तरह से आपस में लड़ रहे थे!
कुछ देर बाद पुलिस वाला उस बच्चे की तरफ मुड़ा और पूछा की इनमें तुम्हारे पापा कौन से है!
बच्चे ने पुलिस वाले की तरफ देखा और कहा मैं नहीं जानता सर, इसी बात को लेकर तो इनमें झगड़ा हो रहा है!



16.




चिंटु आराम से बैठा था।
मींटू (चिंटु से)- कुछ काम करो।
चिंटु (मींटू से)- मैं गर्मियों में काम नहीं करता हूं।
मींटू- और सर्दियों में?
चिंटु- गर्मियां आने का इंतजार!डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पिते हो?



17.




एक आदमी लंगड़ाता हुआ आ रहा था।
उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं!
पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है!
दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है!
दोनों में काफी बहस हो रही होती है
तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं!
डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है!
व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है!



18.




एक बार पप्पू, गोलू और राजू इस बारे में चर्चा कर रहे होते हैं कि किस देश के आदमी कैसे होते है!
पहले पप्पू ने जापानी लोगों के बारे में बताया;
पप्पू: इनकी एक पत्नी और एक गर्लफ्रेंड होती है, लेकिन वो अपनी पत्नी को ज्यादा पसंद करते है!
उसके बाद गोलू ने अमेरिकी लोगों के बारे में बताया;
गोलू: इनकी एक पत्नी और एक गर्लफेंड्र होती है, लेकिन ये अपनी गर्लफेंड्र को ज्यादा प्यार करते है;
सबसे अंत में राजू की बारी आई तो वो कुछ देर सोच में पड़ गया और कुछ देर के बाद भारतीयों के बारे में बोलना शुरू किया;
राजू: इनकी एक पत्नी और चार गर्लफेंड्र होती है, लेकिन ये अपने घर की नौकरानी से ज्यादा प्यार करते हैं!



19.




कमल - मैं रोज एक बुरा सपना देखता हूं |
विमल - सपने में क्या देखते हो ?
कमल - चार सुन्दर युवतियों से मेरी शादी हो रही हैं |
विमल - मगर इसे बुरा सपना क्यों कहते हों ?
कमल - मैं रोज एक औरत के लिए खाना बनाता हुं !
चार औरतों के लिए आप बनाएंगे क्या ?



20.




एक सज्जन अपने दोस्त को अपनी पत्नी के बारे में बताते हुए कह रहे थे
कि उनकी पत्नी उनका बहुत खयाल रखती हैं |
दोस्त ने पूछा - कैसे ?
आदमी ने कहा - घर पर आये मेहमानों के
चले जाने के बाद उसने मेरे लिए तुरन्त गर्म पानी
कर दिया |
दोस्त ने पूछा - लेकिन तुम्हें उस समय गरम
पानी की क्या आवश्यकता पड गई थी ?
आदमी ने कहा- क्योंकि मैं ठंडे
पानी से बरतन साफ नहीं कर सकता हूं |



21.




एक लड़की और एक लड़का बस स्टॉप पे खड़े थे?
लड़का:- अच्छी लिपिस्टिक है!
लड़की:- थैंक्स!
लड़का:- बालियाँ भी अच्छी है!
लड़की:- थैंक्स!
लड़का:- नेकलेस भी बहुत प्यारा है!
लड़की:- थैंक्स भाईया जी!
लड़का:- कमाल है! फिर भी चुड़ैल लग रही हो!



22.




एक बच्चा बाजार के बाहर अपनी माँ के आने का इन्तजार कर रहा था, तभी वहां से एक बाबाजी कुछ इधर उधर देखते हुए बच्चे की तरफ आ रहे थे उसने बच्चे को देखा तो यकायक पूछ लिया बेटा, जरा मुझे ये तो बताओ की ये पोस्ट ऑफिस कहाँ है?
बच्चे ने कहा बाबा यहाँ से सीधे आगे चले जाईये, आगे से अपने सीधे हाथ की तरफ मूढ़ जाईये, वहां तीन चार सीढ़ियाँ नजर आएँगी बस उनको पार कर लेना वहीँ सामने पोस्ट ऑफिस है!
बाबा ने बच्चे का धन्यवाद किया और कहा कि मैं एक बहुत बड़े मठ का बाबा हूँ कभी हमारे मठ में आना मैं तुम्हें स्वर्ग जाने का रास्ता दिखाऊंगा!
बच्चे ने मजाकिया लहजे में कहा बाबा जाईये जाईये अभी पोस्ट ऑफिस का रास्ता तो पता नहीं स्वर्ग का रास्ता क्या खाक दिखाएंगे!



23.




पति ने पत्नी को समझाते हुए कहा - प्रिय ! देखो , इ
स बार अपने जन्मदिन पर सामान कम मंगवाना महंगाई बहुत बढ गई है |
इसलिए हमें अपने खर्चों में कमी करनी चाहिए |
पत्नी बोली - आपने तो मेरे मुंह की बात छीन ली |
मैं भी यही सोच रही हूं कि इस बार
जन्मदिन पर मोमबत्तिया कुछ कम मंगवाऊं |



24.




भिखारी : अल्लाह के नाम पर कुछ दे दो
पठान : १०० का नोट दिखाते हुए बोला क्या तुम्हारे पास पचास रुपए हैं?
भिखारी (खुश होकर) : जी है।
पठान : तो पहले व खर्च कर लो।



25.




संता को अच्छी सेहत बनाने का शौक चढ़ा,
संता – आज से मैं रोज सुबह घूमने जाया करूँगा बीवी – ठीक है जी…..
सुबह 4 बजे उठकर बाहर घूमने गया,
बाहर बहुत ठण्ड और कोहरा था,
वापस आया और रजाई में घुस गया,
और बीवी से लिपट कर बोला – जानू बाहर बहुत ठण्ड हो रही है,
बीवी(नींद में)- और वो पागल ठण्ड में
बाहर घूमने गया है संता बेहोश …..😂😂😂



26.




एक लड़की की शादी हुई और उसकी सहेली को उसकी सुहागरात के बारे में जानने की बड़ी ही उत्सुकता थी।
सहेली: बता ना कल रात को क्या हुआ?
लड़की: कुछ नहीं।
सहेली: पर कल तो तेरी सुहागरात थी, कुछ तो हुआ होगा?
लड़की: कह रही हूँ ना कुछ नहीं हुआ।
सहेली: अच्छा तो मुझे कल रात की सारी घटना बता।
लड़की: रात को दस बजे मेरे पति कमरे में आये।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: उन्होंने अपना कोट उतारा और खूँटी पर टांग दिया।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने अपनी टाई उतारी और खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने अपनी शर्ट उतारी और खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने अपनी बनियान उतारी और और खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने अपनी बेल्ट उतारी और खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने अपनी पैंट भी उतार कर खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने मेरी साड़ी उतारी और खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर मेरा ब्लाउज उतारा और खूँटी पर टांग दिया।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने मेरा पेटीकोट भी उतारा और खूँटी पर टांग दिया।
सहेली: फिर क्या हुआ?
लड़की: फिर उन्होंने मेरी ब्रा भी उतार कर खूँटी पर टांग दी।
सहेली: फिर तो जरूर कुछ मजेदार हुआ होगा?
लड़की: हाँ हुआ था ना बहुत मजा आया।
सहेली: क्या हुआ था?
लड़की: इतने सारे कपड़े लादने की वजह से खूँटी टूट गई और वो सारी रात खूँटी ही ठोकते रह गए।



27.




एडमिन की तरफ से कल शाम को 7
बजे से एडमिन के घर पर प्रोग्राम रखा गया हैं,
आप सब फैमीली के साथ आ सकते हैं.
जिसमे आपको
पोहा -कचोरी चना मसाला 👌😋
कढाई पनीर तन्दुरी पराठा
गोभी पराठा 😋😋 मलाई कोफ्ता
पनीर टिक्का 👌😋 कोल्ड ड्रिंक पिज्जा. 🍪🍪
स्प्रिंग रोल गुलाब जामुन आईस क्रीम
से होने वाली
बिमारियों के बारे में
जानकारी दी जायेगी.....
शुक्रिया 😂😂😂
😀हँसिये , हँसाये और खुशरहिये 😀



28.




एक बार एक हीरोइन शूटिंग के लिए
पानी के जहाज में यात्रा कर रही थी।
यात्रा के दौरान उसने डायरी लिखी।
पहले दिन की डायरी में लिखा था,
“अब जहाज चल पड़ा है।
बड़ा मज़ा आ रहा है।
दिल चाहता है कि इस यात्रा का अंत ही ना हो।”
दूसरे दिन की डायरी में लिखा था,
“आज कैप्टन ने मुझे पूरा जहाज दिखाया।
खाना भी खिलाया और ड्रिंक कराई और कहा
कि रात को उस के कमरे में आकर एक अंतिम घूंट उसके साथ लूं।
मैंने इंकार किया तो वो बोला कि यदि आप
मेरी बात नहीं मानेंगी तो पूरा जहाज समुंदर में डुबो दूंगा।”
तीसरे दिन की डायरी में लिखा था,
“आज मैंने 2000 लोगों की जान बचा ली।”



29.




एक माँ अपने बच्चे को शराब के दुष्परिणामों के बारे में सिखा रही थी।
उसे दो छोटे गिलास मिलते हैं, एक में पानी और दूसरे में व्हिस्की।
वह कहती है, “मैं चाहती हूं कि आप इसे देखें।” वह पानी में एक कीड़ा डालती है
और वह चारों ओर तैरता है। वह व्हिस्की में कीड़ा डालती है और कीड़ा तुरंत मर जाता है।
फिर वह कहती है, यह महसूस करते हुए कि उसने अपनी बात स्पष्ट कर दी है,
“आपको इस प्रयोग के बारे में क्या कहना है?” बच्चा जवाब देते हुए कहता है:
“अगर मैं व्हिस्की पीऊंगा,
तो मुझे कीड़े नहीं लगेंगे!”



30.




संता – तुम्हारी टांग कैसे टूट गई ?
बंता – क्या बताऊँ यार ! दारू कम पी थी इसलिए !
संता – क्या मतलब ? दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है ?
बंता – सीधी सी बात है, अगर मैंने छक कर पी होती
तो मैं ठेके पर ही लुढक गया होता.
अब चूंकि कम पी थी इसलिए घर की
ओर चल पड़ा और रास्ते में एक गड्ढे में गिर गया …



Previous Post Next Post