एक आदमी: भैया बाल छोटे कर दो Naai Funny Hindi Jokes

1.




एक आदमी: भैया बाल छोटे कर दो.
नाई : कितने छोटे कर दूं साहब?
आदमी : इतने कर दो कि बीबी के हाथो में ना आ
सकें...



2.




एक भारतरत्न उन लड़कियों के लिए भी
जो 300 शब्द प्रति मिनट बोलने के बाद कहती हैं कि
"मेरा मुँह मत खुलवाओ"



3.




ओफ्फो !!! घर का काम मुझे ही करना पड़ता है ,
सफाई भी शोपिंग भी !!!
खबर है निरमा शुद्ध नमक के एड का ये लड़का
जबसे शादी लायक हुआ है तब से इसके घर पर
लड़कियां खुद अपना रिश्ता लेकर आ रही है



4.




लड़के की जमकर पिटाई करने के बाद
लोगो ने लडकी और उसकी स्कूटी को
उठा कर पूछा....
कहीं चोट तो नहीं लगी..?
लडकी- नहीं! रोज का काम है
स्कुटी सीख रही हूं।



5.




दूनिया की सारी बेज्जती एक तरफ.
और लड़की के सामने बाईक_स्टार्ट ना होने पर
वो बेज्जती एक तरफ



6.




लड़की- मैं बड़ी मुसीबत में हूं। तुम प्लीज मेरे घर आ जाओ...।
लड़का- क्यों? क्या हुआ?
लड़की- मेरे घर में एक चूहा आ गया है...!
लड़का- बस, इतनी-सी बात! तुम उसे जाल में पकड़ लो...।
लड़की- मेरे पास जाल नहीं है।
लड़का- पड़ोसियों से मांग लो और उसमें रोटी
का एक छोटा-सा टुकड़ा लगा देना घी के साथ।
लड़की- ठीक है, पर मेरे पास आटा खत्म हो गया है।
लड़का- तो ब्रेड पर चीज लगाकर रख देना।
लड़की- चीज तो है ही नहीं घर पर!
लड़का- तो घी लगा देना...।
लड़की- अरे, मेरे पास तो ब्रेड ही नहीं है!
लड़का- मुझे समझ नहीं आ रहा, यह चूहा तुम्हारे घर में कर क्या रहा है!



7.




प्रिय मानसून,
ज्यादा रोमांटिक होने की जरूरत नहीं है।
हमारे पास ऐसी गर्लफ्रेंड नहीं है जो शिफोन
की साड़ी पहनकर बारिश में डान्स करती हो।
हमारे पास बीवियाँ है , जो बारिश होने पर जब हम ऐसी ठंड़ मे भीगे हूवे घर आते हैं
तो वो बेचारी दौड़कर हमारे पास अती हैं
और बोलती हैं
गेट पर ही रुक्जाओ अंदर मत आना सारा घर गन्दा हो जयेगा।।।



8.




फ्रेंड है- "एशियन पेंट्स" जो दुनिया बदल दे.....
गर्लफ्रेंड है- "एवरेस्ट मसाला" जो टेस्ट में बेस्ट.....
पत्नी है-"मोस्कीटो कोइल" जो कोने-कोने से ढूंढ के मारे.....



9.




एक पार्टी में चूहे ने चार पैग लगा लिये.
बिल्ली: आज पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती.
चूहा: चल रवाना हो जा , नही
तो लोग कहेंगे कि दारू पी कर औरत को पीट दिया.



10.




जज : तुम्हारा जुर्म साबित हो चूका है
कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जायेगा
बनिया : वो तो ठीक है
लेकिन उतारा कब जायेगा
दूकान भी तो खोलनी है..



11.




जज - आखिरी बार किससे मिलना चाहोगे?
अपराधी - जी अपनी बीवी से
जज-क्यों मां-बाप से नहीं मिलोगे?
अपराधी- जी मां-बाप तो मौत के बाद दूसरा जन्म लेते ही मिल जाएंगे
लेकिन
बीबी के लिए
फिर साला 25 साल इंतजार
एक अच्छी नौकरी
शादी का खर्चा
लड़की देखने जाना
लड़की के मां-बाप को पसंद आना
साला बहुत लफड़े होते हैं..!!



12.




मरीज - डॉ साहेब कब्जयात होने की गोली दीजिये
डॉ - क्यों..?
मरीज - डॉ साहेब दाल खायी है
इतनी महंगी दाल हगने का मन नही करता



13.




एक आदमी की बीवी
किडनैप हो गई.
किडनैपर्स उसके पति को
फ़ोन लगाया : "अगर आज
रात तक पैसे न दिए तो
तुम्हारी बीवी को मार देंगे!"
पति खामोश रहा...
अगले दिन फिर फ़ोन आया : "अगर आज रात तक पैसे न दिए तो तुम्हारी बीवी के
टुकड़े-टुकड़े करके चील
कौवों को खिला देंगे!"
पति खामोश ...
अगले दिन फिर फ़ोन आया : "अगर आज रात तक पैसे न दिए तो तुम्हारी बीवी तुम्हे
सही-सलामत लौटा दी
जायेगी .."
पति : "पैसे बोल कमीने,
डराता किसको है?!"



14.




जितना अधिक पैसा कमाना,
उतना ही खाना कम खाना,
फिर भी पैसे के पीछे भागना,
यह दुनिया है या पागलखाना ।



15.




साला.... यहां दुनिया में इतनी प्राब्लम्स हैं .
और
उधर एक लड़की सिर्फ इसलिए परेशान है, ,,,,,,
कि उसे दुपट्टे की मैचिंग वाला यैलो कलर का स्वाइन फ्लू का मास्क नहीं मिला।...
हद हो गई यार..।।



16.




यूँ चिपक-चिपक कर सेल्फी ना
ले पगली..
ब्रेकअप हो गया तो Crop भी ना
कर पायेगी.।



17.




लड़का– सर, मैं आपकी बेटी से 15 साल से प्यार
करता हूँ.
लड़की का पिता- तो अब क्या चाहते हो ?
लड़का- शादी.
लड़की का पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा शायद तुम
पेंशन चाहते हो … !



18.




शराबी पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह जब घर पहुंचा....
तो पत्नी ने गुस्से से कहा.....
अब सुबह के सात बजे किसलिए आए हो.... ?
पति ने जवाब दिया- नाश्ता करने के लिए......



19.




पति- आज बाहर खाना खाएंगे...
पत्नी- (ख़ुशी से) ठीक है मैं 2 मिनिट में Ready होती हुँ...
पति- चलो...
जल्दी से खाना बनाओ मैं बाहर चटाई बिछाता हूँ...



20.




एक लड़की पहली बार सिनेमा हॉल में मूवी देखने गयी,
लड़की – एक टिकट देना, टिकट वाला – सॉरी मैम,
लड़की – क्या हुआ?
टिकट वाला – मैम आप लेट हो गयीं,
हाउसफुल हो चुका है, लड़की – ओके ,
चलो कोई बात नहीं,
आप ऐसा करो मूवी पेनड्राइव में डाल दो



21.




पितृ पक्ष खत्म होते ही
नवरात्रि आ रही है
दाढ़ी बनाये बहुत समय हो गया
भालू वाला फील अभी से आ रहा है !



22.




लड़की – बहुत दिन हो गए आज तो मिल लो मुझसे
लड़का – ठीक है पार्क में आजा
लड़की – क्या बात है आज कल मेरी बिल्कुल याद नहीं आती तुम्हें
लड़का – अबे जब से फेसबुक चलाना शुरू किया है
रात की खायी सब्जी याद नहीं रहती,
तू क्या चीज़ है लड़की बेहोश



23.




असली टैलेंट तो मेडिकल स्टोर के
उन 10 वीं पास लौंडों में होता है
जो बिना किसी दिक्कत के किसी भी
डाक्टर की हैंड राइटिंग, बड़े आराम से
पढ़ लेते है



24.




इंग्लैंड और इंडिया के मैच के बाद
धोनी की माँ : ‘बेटा ज़रा मार्केट से सब्जी ले
आना’।
धोनी : ‘नहीं माँ पब्लिक मारेगी’।
माँ : "मेरी साडी पहन के जा, कोई
नहीं पहचानेगा…॥
मार्केट में .... धोनी साडी पहन के ...
एक औरत - "कैसे हो धोनी ??’।
धोनी( चकरा गया ) : ‘आपको कैसे पता चला??’
औरत : ‘अबे में रैना हु…।’



25.




अफरीदी :हम सचिन को किसी भी हाल में सेंचुरी नहीं बनाने देंगे !
शोएब : मगर हम उसे रोकेंगे कैसे ?
अफरीदी : हम १०० रनों से ज्यादा बनायेंगे ही नहीं



26.




GF:- जानू मेरी ज्यादा याद कब
आती है
BF:- जब माँ बोलती हे आने दे तेरी बीबी को घर
के सारे काम करवाउंगी



27.




जाड़े के मौसम में लड़की ने चुपचाप रजाई के अंदर
अपने बॉयफ्रेंड को फोन लगाया ,
लड़की – मेरा बाबू सो गया क्या ?
लड़का – हाँ ,
लड़की – तो रिप्लाई कैसे किया बदमाश
लड़का – मैं बाबू का पापा बोल रहा हूँ ?



28.




छोटा रास्ता भी लंबा लग
लगता है;
जब कोई साथ
नहीं होता;
और
लंबा रास्ता भी छोटा लग
लगता है;
"जब कुत्ते पीछे पड़ जाते
हैं।"



29.




साधारण लोग: सुसु जाना हैं.
गुलज़ार साहब-
मचलती हैं पेट में कुछ लहरें सी,
लगता हैं इन्हें किसी किनारे का इंतज़ार हैं.



30.




एक लड़के ने फेसबुक पे अनजान लड़की को पटाया ,
फिर दोनों रोज फोन पे घंटों बात करते थे ,
लड़का – क्या कर रही हो डार्लिंग ?
लड़की – कुछ नहीं नेट पे बैठी हूँ ?
लड़का – तभी मैं कहूँ नेट धीमा क्यों चल रहा है ,
उठ जा मोटी



أحدث أقدم